
भाईयो-बहनो, श्रेष्ठजनों शुभ प्रभात
परसो भाई रजनीश सिंह जनवार ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एडमिट मास्टर राज सिंह आयु 14 वर्ष, पिता श्री जितेंद्र सिंह जी माता श्रीमती सुनीता सिंह, ग्राम सुम्हाटार लेहनी जनपद कुशीनगर, को ऑपरेशन के लिए रक्त की अतिआवश्यकता है का पोस्ट ग्रुप में डाला था। ज्ञात हो बालक राज सिंह के हृदय में छिद्र है तथा परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
ये समाचार राष्ट्रीय सैथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा संगठन के सामाजिक शाखा राष्ट्रीय सैथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा ब्लड डोनर्स क्लब के माध्यम से मिलते ही अपने ही समाज के श्री आशीष सिंह जी जो गोरखपुर में रहते हैं और PSC डिपार्टमेंट में कार्यरत हैं यही गोरखपुर में उन्होंने तुरंत अपने दो मित्रों श्री अजीत सिंह और श्री राजेश निषाद जी को फोन किया ये दोनों बन्धु भी गोरखपुर के रहने वाले हैं और इस समय लखनऊ में पुलिस विभाग में ही कार्यरत हैं, भाई आशीष कुमार सिंह के आग्रह पर दोनों मित्रो ने कल मास्टर राज सिंह के लिए रक्तदान किया।इन दोनों भाईयों के इस जज्बे के लिए राष्ट्रीय सैथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा ब्लड डोनर्स क्लब सहृदय धन्यवाद और नमन करता है श्री अजीत सिंह जी और श्री राजेश निषाद जी ने अपना फोटो देने से मना किया है।
आज हम जब इस प्रकार से समाज के लिये सेवाभाव देखते है है तो मन प्रसन्नता से गदगद हो उठता है। भाई आशीष सिंह जी ने जिस सेवाभाव, समर्पणभाव का अनुभव समाज को कराया है,वो अतुलनीय है। आप गोरखपुर में रहते हुये भी लखनऊ में अस्पताल में एडमिट बालक के जीवन को बचाने के लिये आपने अपने मित्रों को रक्तदान के प्रेरित करके, रक्तदान करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। सम्पूर्ण सैथवार-मल्ल क्षत्रिय समाज आपके इस प्रयास के लिये कोटिशः धन्यवाद देता है।
आज हम इस समाचार को पढ़ते है तो बरबस ये प्रश्न हमारे मन-मस्तिष्क में आता है, अपने ही समाज मे कितने ही लोग निजी व सरकारी सेवा में वरिष्ठ पदों पर होते हुये भी, जो उनके अधिकार क्षेत्र में है, उन विषयों पर पहल करने से भी कन्नी काटते है,और अपने ही लोगो को सहायता पहुँचाने से दूर भागते है। आखिर में वही लोग फ्यूज बल्ब की तरह कबाड़ के ढेर में खो जाते है, जिसकी कीमत एक कबाड़ी के सिवाय कोई नही लगाता।
अतः मेरे स्वजातीय बन्धुओ पुरुषार्थ का द्योतक बने, जब तक बल्ब में जान है प्रकाश बनकर समाज मे जगमगाने का कार्य करते रहे,अन्यथा घर के एक कोने में कबाड़ की तरह पड़े रहेंगे।
एक बार पुनः भाई आशीष कुमार सिंह को इस पुनीत कार्य को प्रेरित करने के लिये धन्यवाद।
सुधीर सिंह सिहटीकर
7905255016
रजनीश सिंह जनवार
प्रभारी ब्लड ग्रुप
राष्ट्रीय सैथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा ब्लड डोनर्स क्लब
9919805106
अश्वनी कुमार सिंह
आई टी प्रभारी
राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा
9473646333

बहुत ही सराहनीय कार्य आशीष सिंह जी के द्वारा।