शिक्षा की ताकत,कई घरों को रोशन करती है।
उपरोक्त बैंक रसीद कुशीनगर जिले में तहसील-कप्तानगंज के अन्तर्गत अपने समाज के एक आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के इंजीनियरिंग के बच्चे को आपका संग़ठन, आपसे प्राप्त सहयोग राशि के द्वारा पिछले 3 वर्षों से इंजीनियरिंग स्कूल फीस जमा करा रहा है।
इस लड़के का कैंपस सलेक्शन 3 महीना ट्रेनिंग के लिए रु 18000/महीना पर हो गया है।उसके बाद रु 40000/महीना मिलेगा।
लड़के के द्वारा संग़ठन को यह विश्वास दिलाया गया है कि जैसे संग़ठन ने मेरा सहयोग किया,उसी प्रकार मेरे तरह कोई आर्थिक कमजोर परिवार का लड़का पढ़ेगा,मैं पूरी फीस जमा करूंगा।
नोट-कुछ कारणों से गांव का नाम गोपनीय व फीस अमाउंट को ढक दिया गया है।
