राष्ट्रीय सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा
Sainthwar-Mall सैंथवार मल्ल समाज के लिए राष्ट्रीय मोर्चा हमेशा खड़ा मिलेगा - मनोज सिंह सैंथवार :
*समाज को संगठित रहने की जरूरत है*
राष्ट्रीय सैंथवार-मल्ल स्वाभिमान मोर्चा (Rastriya Sainthwar-Mall Swabhiman Morcha Trust) एक स्वतंत्र संस्था या संगठन है, जिसका ध्येय वाक्य (NOT ME FOR US) ( मेरे लिए नही, हम सबके लिए) है । अर्थात इस संगठन से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति अपने लिए नहीं बल्कि स्वजातीय सैंथवार-मल्ल (Sainthwar-Mall)समाज के लिए सदैव चिन्तन, मनन एवं सुधारवादी प्रयास करता- रहता है ।इसीलिए इस संस्था या संगठन का किसी भी अन्य संस्था या संगठन से दूर-दूर तक कोई नाता/ संबंध नहीं है। स्वजातीय मान-सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा हेतु राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा ,मूलनाम (सैंथवार-मल्ल) से जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने की रणनीति के तहत वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में संशोधन कराने के लिए नित्यप्रति सतत प्रयासरत है । इसके साथ-साथ ,स्वजातीय विवाह, स्वरोजगार, शिक्षा, रक्तदान तथा चिकित्सा सम्बन्धी समस्याओं (इत्यादि) के समाधान हेतु समाज में सहायता के लिए सदैव तत्पर रहता हैै।
हम स्वजातीय समाज को आदर्शात्मक स्वरूप और महत्वाकांक्षा देना चाहते हैं :
हम स्वजातीय समाज को एक शीर्षस्थ आदर्श समाज के स्वरूप में देखना चाहते हैं । यह तभी संभव होगा जब सैंथवार मल्ल समाज के लोग अपने - अपने आपसी मतभेदों को भुलाकर परस्पर सहयोग एवं एक दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनेंगे । यह संस्था / संगठन स्वजातीय समाज ( सैंथवार-मल्ल) की एकता एवं जन-जागरूकता पर विशेष ध्यान देकर अपने स्वाभिमान एवं अस्तित्व की रक्षा के लिए सतत आवाज उठाता रहेगा । वर्तमान सरकार एवं उसके उच्च अधिकारीगण से मूलनाम (सैंथवार- मल्ल )से जाति प्रमाणपत्र जारी कराने एवं वर्तमान आरक्षण व्यवस्था में संशोधन कराने के लिए यह संगठन अपनी आवाज सतत बुलंद करता रहेगा और वर्तमान सरकार को यह संदेश देगा कि हमारा स्वजातीय समाज एक है,नेक है। यही हमारे स्वजातीय समाज की महत्वाकांक्षा भी है ।