गरीबी और बीमारी दोनों मिलकर परिवार को तोड़ देती हैं। समय कमजोर हो तो मेहनत करनी पड़ती है, लेकिन जब समय मजबूत हो, तो हमें एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए।
ग्राम नेबुईया महदेवा टोला, निकट परतावल बाजार, जिला महाराजगंज के 21 वर्षीय सूर्यजीत सिंह, जो ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे हैं, के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। सूर्यजीत के पिता श्री झिनकू सिंह की उम्र ज्यादा है, और वे किसी तरह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में 4 बहनें हैं, जिनमें से 2 की शादी हो चुकी है।
सूर्यजीत के इलाज के लिए परिवार ने कर्ज और सूद पर रुपये लेकर इलाज शुरू किया है, लेकिन इलाज की लागत बहुत अधिक है। मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ ने 8 लाख रुपये का इस्टीमेट दिया है, जो परिवार के लिए एक बहुत बड़ी रकम है।
विधायक और सांसद निधि से मदद के प्रयास किए गए हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं मिला है।
हम सभी से अपील है कि हम इस परिवार की मदद के लिए आगे आएं और सूर्यजीत का इलाज संभव बनाएं। आपकी छोटी सी मदद भी इस परिवार के लिए बड़ी उम्मीद बन सकती है।
कृपया सहायता राशि देने के लिए बैंक खाता, यूपीआई का विवरण नीचे दिया गया है ।
आपकी मदद से सूर्यजीत का इलाज संभव हो सकता है। कृपया दिल से मदद करें और इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
धन्यवाद!
राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा

