मैंने रक्तदान किया । आप भी करे,किसी की जान बचाने में अपना कुछ योगदान …रक्तदान

Kindly Share the Post
रक्तदान
श्री महेंद्र कुमार मल्ल जी

ब्लड डोनर्स क्लब ग्रुप में एक मैसेज फारवर्ड किया गया था, जिसमे एम मरीज गिरिजेश सिंह पुत्र श्री विभूति सिंह ग्राम शेखपुरवा, पोस्ट बोडरवार, जनपद कुशीनगर के निवासी है, ये पीजीआई लखनऊ में डायलिसिस कराने के लिये एडमिट है, इनको रक्त की आवश्यकता थी, इस मैसेज को पढ़कर संगठन से जुड़े श्री महेंद्र कुमार मल्ल पुत्र स्वर्गीय श्री शुभ करन मल्ल ग्राम ख़िरीकोठा, मधुबन, मऊ के निवासी है, वर्तमान में श्री महेंद्र कुमार मल्ल लखनऊ में निवासरत है, श्री महेंद्र कुमार मल्ल कल पीजीआई में पहुँचकर श्री गिरिजेश सिंह के लिये रक्तदान करके मानवता, भ्रातृत्व, स्वजातीय समाज के आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
श्री महेंद्र कुमार मल्ल जी भारतीय सेना में सेवारत है।
संगठन श्री महेंद्र कुमार मल्ल जी को कोटिशः धन्यवाद देता है, ईश्वर से विनती है आप स्वस्थ,सम्पन्न हो,और अपने भाइयों के सुख-दुःख में हमेशा आगे रहे।

सुधीर सिंह
संयोजक
राष्ट्रीय सैथवार-मल्ल ब्लड डोनर्स क्लब
7905255016

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top