
*ईश्वर आपको आर्थिक मजबूत बनाए है तो संगठन को सहयोग बिन मांगे जरूर करे
*
*जिससे संगठन अधिक से अधिक समाज के अति जरूरतमंद लोगों को सहयोग कर सके।*
आज राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह सैंथवार और अपने पदाधिकारियों के द्वारा ग्राम – नेबूईया, महदेवा टोला,ब्लॉक घुघली जिला महाराजगंज में अत्यंत मेधावी युवा 21 वर्षीय नौजवान सुर्यजीत सिंह को ब्रेन ट्यूमर होने के कारण उनको डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेशन की आवश्यकता बताया है। उसी क्रम में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में श्री झिनकू सिंह जी के यहां आर्थिक सहयोग रु 25000 नगद दिया और ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के लिए लखनऊ के राम मनोहर लोहिया में न्यूरो डॉक्टर से भी इस संबंध में बात की गई है। उम्मीद हैं जल्द से जल्द इनका ऑपरेशन हो।आज उपस्थित लोगो में अनिल सिंह जी विवाह संयोजक,श्याम सिंह जी राष्ट्रीय मंत्री, डॉ0विजय सिंह जी, के0डी0 इंटर कॉलेज, जुगेश सिंह जी,रामेश्वर सिंह जी, सुशील सिंह जी, रविंद्र सिंह जी अजय कुमार सिंह जी , विशाल सिंह बंटी, जयराम सिंह जी व्यवसायी और समाजसेवी अन्य लोग भी उपस्थित रहे।



